
अम्बिकापुर: स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आकाशवाणी चौक स्थित न्यू बैडमिंटन हॉल में तीन दिवसीय (14 से 16 अगस्त 2026) सद्भावना बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा, खेल के जरिए फिटनेस फर्स्ट, फिट इंडिया का संदेश, सद्भावना और एकता की भावना को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क पूरी तरह से निशुल्क रखा गया था, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें।
विभिन्न आयु वर्गों में हुआ कड़ा मुकाबला
यह रोमांचक प्रतियोगिता कुल 04 आयु वर्गों में खेली गई:
- 20 वर्ष+ ओपन आयु वर्ग: इसमें 32 टीमों के कुल 64 खिलाड़ियों ने भाग लिया और कुल 27 मैच खेले गए।
- 30 वर्ष+ आयु वर्ग: इसमें 24 टीमों के कुल 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 27 मुकाबले खेले गए।
- 45 वर्ष+ आयु वर्ग: इसमें 18 टीमों के कुल 36 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई और 26 मैच खेले गए।
- 60 वर्ष+ एवं 65 वर्ष आयु वर्ग: इसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 02 मैच खेले, जिसमें 06 खिलाड़ियों ने शिरकत की।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
- शुभारंभ (14 अगस्त): प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी श्री राजीव स्वर्णकार, श्री अखिलेश श्रीवास्तव, श्री देवपाल सिंह, श्री नसीम खान और श्री अरुण मिश्रा के करकमलों द्वारा किया गया।
- क्वाटर फाइनल (15 अगस्त): दूसरे दिन नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमंदर सिंह टिन्नी, एम.आई.सी. सदस्य श्री मनीष सिंह, श्री विशाल गोस्वामी तथा पार्षदगण श्री विजय सोनी, श्री शैलेश प्रताप सिंह, श्री दीपक यादव, श्री रविकांत उरांव, श्री छोटू थॉमस और श्री अशोक सोनी की उपस्थिति में मैच खेले गए।
- सेमीफाइनल (16 अगस्त): तीसरे दिन नगर निगम की एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षद श्रीमती किरण साहू तथा ‘अनोखी सोच संस्था’ के सदस्य श्री प्रकाश साहू, श्री वेदांत तिवारी और श्री दीनेश गर्ग उपस्थित रहे।
- भव्य समापन एवं फाइनल मुकाबला: तीसरे दिन रात्रि में हुए फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराज श्री टी.एस. सिंहदेव रहे। उनके साथ श्री द्वितीयेन्द्र मिश्रा, श्री जे.पी. श्रीवास्तव, श्री बंटी शर्मा, श्री हेमंत सिन्हा, श्री विनोद गुप्ता, श्री श्याम किशोर गर्ग और श्री सरोज साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम (विजेता एवं उपविजेता)
- 45+ आयु वर्ग:
- विजेता: श्री आनंद गर्ग एवं श्री अभिषेक गुप्ता
- उपविजेता: श्री आनंदधर दीवान एवं श्री निर्मल सोनी
- 30+ आयु वर्ग:
- विजेता: श्री पवनीत सिंह गिल एवं श्री नीरज सिन्हा
- उपविजेता: श्री आनंद गर्ग एवं श्री अनुपम अवस्थी
- 20+ आयु वर्ग ओपन:
- विजेता: श्री पवनीत सिंह गिल एवं कु. आयुषी दीवान
- उपविजेता: श्री विनीत यादव एवं श्री अभिषेक टोप्पो
- सीनियर वेटरन 65+:
- विजेता: मो. नसीम खान एवं श्री देवपाल सिंह
- उपविजेता: श्री राजीव स्वर्णकार एवं श्री अखिलेश श्रीवास्तव
- सीनियर वेटरन 60+:
- विजेता: श्री प्रभात सिंह एवं श्री राजेश गुप्ता

सफल आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में युवा आयोजन समिति के सदस्य — श्री हर्ष साहू, श्री आनंद गर्ग, कमल, शिवेन्द्र, अनिल, घनश्याम, अनुपम, वैभव, आयुष, आदित्य, अविरल और मो. कैफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके साथ ही, निर्णायक मंडल की भूमिका में श्री आनंदधर दीवान, श्री पवनीत सिंह, डॉ. अंकित, श्री वैभव जायसवाल, प्रो. केरकट्टा, श्री एलिसन थॉमस और श्री शौर्य प्रताप सिंह ने सराहनीय योगदान दिया।












































