
पिलखाभूमि अंबिकापुर (सरगुजा)
03 अप्रैल को सद्भावना चौक स्थित टीटीएस फिश कंपनी के पास एक महिला की लाश मिलने से इलाके में जो दहशत फैली थी, उस पर से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जाल ने हत्या के संदेही को बेनकाब कर दिया है।
सीसीटीवी ने खोली पोल, संदेही ‘पांडा’ फरार
पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में मृतिका एक व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी। जांच में उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। मृतिका के परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है कि यह व्यक्ति अक्सर महिला के साथ आता-जाता था। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने एक दूसरी महिला से बड़े आराम से तंबाकू मांगकर खाया और फिर वहां से फरार हो गया।

डीआईजी का एक्शन: 4 टीमें कर रही हैं छापेमारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल (IPS) खुद मौके पर पहुंचे थे। उनके निर्देश पर 4 विशेष टीमों (कोतवाली और साइबर सेल) का गठन किया गया है। पुलिस की ये टीमें संदेही की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
जनता से अपील: अपराधी को पकड़वाने में मदद करें
सरगुजा पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को इस संदेही/आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
संपर्क के लिए महत्वपूर्ण नंबर:
थाना कोतवाली: 9479193508
कंट्रोल रूम अंबिकापुर: 9479193599
अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कानून की पहुंच से दूर नहीं रह पाएगा। पुलिस जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।






