
पिलखाभूमि रायपुर/सीतापुर: विधानसभा के वर्तमान सत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सरकार के सामने कड़े सवाल रखे हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अग्निशमन सेवाओं की उपलब्धता और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में पारदर्शिता को लेकर जवाब-तलब किया है।
बाहरी गैंग पर नकेल की तैयारीविधायक टोप्पो ने गृह मंत्री से सरगुजा जिले में वर्ष 2023 से फरवरी 2026 तक की आपराधिक गतिविधियों का लेखा-जोखा मांगा है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय बाहरी गैंगों द्वारा की जा रही लूटपाट, मारपीट और हथियारों के प्रदर्शन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए थाना-वार कार्रवाई की जानकारी मांगी है ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
आगजनी से सुरक्षा के लिए अग्निशमन सेवाओं का खाकाविधायक ने पिछले 8 वर्षों (2018-2026) में हुई आगजनी की घटनाओं की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि अब तक इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं और वर्तमान में सीतापुर क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की क्या स्थिति है।’हमर लैब’ के संचालन और खर्चों की मांगी रिपोर्टशासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सरगुजा में संचालित ‘हमर लैब’ को लेकर विधायक ने वित्तीय पारदर्शिता पर जोर दिया है।
उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर जानकारी मांगी है:
जांच सुविधा: वर्ष 2025-26 में उपलब्ध जांच और लाभान्वित मरीजों की संख्या।
वित्तीय ब्यौरा: आउटसोर्सिंग के जरिए हुए भुगतान और अभिकर्मक (Reagents) की खरीदी पर हुए व्यय का विवरण।
विधायक का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में जनता को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है, ताकि जहां भी कमी हो, उसे तुरंत सुधारा जा सके।






