
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर 10 फरवरी 2026को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी को धन्यवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया है,,
सत्र के दौरान सीतापुर विधायक ने कहा कि देश की ,एवं देश वासियों की सुरक्षा सर्व प्रथम है,,
विधायक जी ने अपने प्रश्न काल के दौरान कहा कि
सन 2001में देश के संसद भवन पर आतंकियों ने हमला किया,
2002 में अक्षर धाम मंदिर में आतंकियों के द्वारा हमला किया गया,
2005 में अयोध्या राम मंदिर पर आतंकियों के द्वारा हमला किया गया
सन 2008 में आतंकियों ने मुम्बई जैसे महानगर पर हमला किया,,
इन हमलों के बाद सरकार सचेत हुई और संसद में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पड़गी का गठन किया जो केवल पार्लियामेंट की सुरक्षा व्यवस्था देखती है
मुंबई हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने फोर्स वन नामक विशेष दस्ता का गठन किया
भारत सरकार ने एन आई ए
का घटन किया,,,
यह सब घटना घट जाने के बाद गठित किया गया,,
परन्तु छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी की सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए किसी घटना होने से पूर्व ही राज्य की सुरक्षा के लिए एस ओ जी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का घटन किया है,ताकि हर परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार रहे,,
जिसको लेकर विधायक जी ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया है,,
विधायक जी ने अपने प्रश्न काल के दौरान
सीतापुर थाना में कार्यालय जवानों एवं उनके परिवार के लिए कालोनी की मांग की है,
साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस को अपडेट करने के लिए हथियार एवं अन्य सुविधाओं की मांग हेतु 2026 के सदन के बजट सत्र में चर्चा कर मांग की गई है,,





