
पिलखा भूमि सूरजपुर। जिले में ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर तथा के रीजनल मैनेजर ने 13 मार्च को आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी कुसुम सिंह को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
बताया गया कि आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे तथा डीआईजी/एसएसपी के गनमैन के रूप में कार्यरत थे। 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था।
इस दौरान अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षक के परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर पुलिसकर्मियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
उल्लेखनीय है कि दिवंगत आरक्षक के बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नव आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर एसबीआई के डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवंगत आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित अन्य परिजन भी उपस्थित थे। परिजनों ने सहायता राशि मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन तथा बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।








