
पिलखाभूमि/सूरजपुर
सरगुजा संभाग के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक, कालीघाट मंदिर (अजीमा संजयनगर महावीरपुर) में चैत्र नवरात्र का पर्व इस वर्ष भी ऐतिहासिक होने जा रहा है। सार्वजनिक नवरात्र मेला युवा सेवा संघ द्वारा आयोजित यह महोत्सव 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने अपनी कमर कस ली है।
मेला के नौ दिनों तक श्रद्धालु विशाल मीना बाजार और मेले का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, प्रतिदिन होने वाला भंडारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
कला और संस्कृति का अनूठा संगम
समिति द्वारा इस वर्ष कई विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है:
01- नेशनल डांस प्रतियोगिता: दिनांक 23, 24 और 25 मार्च को राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
02- जाग्रत संस्कृति कार्यक्रम: महोत्सव के अंतिम चरण में 26 और 27 मार्च को विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जो क्षेत्रीय और राष्ट्रीय लोक कलाओं को समर्पित होगी।

समिति का नेतृत्व
आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति अध्यक्ष विक्की समददार के नेतृत्व में पूरी टीम व्यवस्थाओं को संभाल रही है।
संरक्षक मंडल:- नितिन सिंह चौहान, डॉ. नरेश विश्वास, मनीष कुमार सोनी, कमल कांत सोनी, विकास सोनकर, तपन सिकदर, राजेश राय, अनीश रफीक और अजीत खराती।
संचालन टीम: -अभय खराती, आकाश मंडल, अभय लकड़ा, भीमा सिंह पैकरा, मिथुन राय, सूरज चौधरी और नितिन दास द्वारा मेले की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों और नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद लेने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने की अपील की है।
प्रमुख जानकारी एक नजर में:
स्थान: – कालीघाट मंदिर, अजीमा संजय नगर, महावीर पुर।
मेला अवधि:- 19 से 27 मार्च 2026।
विशेष आकर्षण:- नेशनल डांस कंपटीशन (23-25 मार्च)।








