
पिलखाभूमि सूरजपुर। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में एनटीपीसी (NTPC), लारा, रायगढ़ में आयोजित ‘अंडर-20 ब्वॉयज छत्तीसगढ़ अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप’ में सूरजपुर जिला फुटबॉल संघ की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य की संभावित टीम (कोचिंग कैंप) के लिए सूरजपुर के 7 होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इन 10 जिलों के बीच हुई कड़ी भिड़ंत
20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेश भर की 10 दिग्गज टीमों ने शिरकत की थी। इसमें सूरजपुर के साथ-साथ बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, कोरिया, बालोद, कोरबा, रायगढ़, दंतेवाड़ा और नारायणपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
सूरजपुर के ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम
उत्कृष्ट खेल कौशल के आधार पर प्रदेश भर से कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें अकेले सूरजपुर जिले से 7 खिलाड़ी शामिल हैं:
सचिन ताम्रकार
प्रदीप विश्वकर्मा
अंकित कुमार
लोकनाथ
अंकुश कुमार
मनीष कुमार सिंह
दीपेश
मिशन नेशनल: नारायणपुर में होगा महामुकाबला
जिला फुटबॉल संघ के टीम मैनेजर मनीष राजवाड़े ने बताया कि चयनित 30 खिलाड़ियों का विशेष कोचिंग कैंप 28 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक एनटीपीसी लारा में आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के बाद अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो ‘छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-20 टीम’ का हिस्सा बनेंगे।
यही चयनित 18 सदस्यीय टीम 20 अप्रैल 2026 से नारायणपुर में शुरू होने वाली ‘अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप’ में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। सूरजपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और जिला फुटबॉल संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।








