
पिलखाभूमि अंबिकापुर (सरगुजा): शहर के बास बाड़ी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोतवाली पुलिस ने एक काले रंग की स्कार्पियो को चारों तरफ से घेर लिया। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर 4 तस्कर तो भाग निकले, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ा एक नाबालिग और 12 लाख 80 हजार का माल!
मुखबिर की सटीक सूचना पर DIG/SSP राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने जाल बिछाया था। स्कार्पियो (CG 30 F 8689) में तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहे थे। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर बास बाड़ी का घेरा फांदकर जंगल में ओझल हो गए।

बरामदगी देख उड़ गए होश:
14 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹2.80 लाख)
काली स्कार्पियो और मोबाइल (कुल मशरुका ₹12.80 लाख)
आरोपी लैलूंगा से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट (पुड़िया) बनाकर शहर में खपाते थे।
इन ‘सुपरकॉप्स’ की रही बड़ी भूमिका:
थाना प्रभारी शशिकान्त सिन्हा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, सूरज राय और आरक्षक लालबाबू सिंह सहित पूरी टीम ने इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, वहीं फरार तस्करों की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
जनता से राय :- क्या नशे के इन सौदागरों पर और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें ताकि तस्करों के हौसले पस्त हों!






