
संवाददाता किशोर बाला//पिलखाभूमि
कांकेर जिले के पखांजूर में आज साल 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित हुए और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।जहाँ लोक अदालत की शुरुआत पेड़ लगाकर कर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री विजय कुमार मिंज द्वारा लोक अदालत की शुरुआत की जहां अधिवक्ता संघ भी मौजूद रहे न्यायालय परिसर में छायादार और फलदार वृक्षारोपण किया गया इसके बाद लोग अदालत की कार्रवाई शुरू किया गया,तालुका विधिक सेवा समिति पखांजूर द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में बैंक रिकवरी, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत बिल, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों को रखा गया लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों की सहमति से कई प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने के साथ ही समय और धन की बचत भी हुई।इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे।







