
पिलखाभूमि/अंबिकापुर सरगवा, 16 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘लाल-बाल-पाल’ की तिकड़ी के प्रखर क्रांतिकारी विपिन चंद्र पाल जी के सम्मान में एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत की जा रही है। समिति द्वारा सरगवा स्थित सूअर फार्म के पास (शिबू किराना स्टोर के निकट) उनके नाम पर एक भव्य चौक का निर्माण और प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
कल 17 मार्च को होगा भूमि पूजन
इस गौरवपूर्ण कार्य का शुभारंभ कल, मंगलवार 17 मार्च 2026 को सुबह 9:30 बजे विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष समीर मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चौक आने वाली पीढ़ियों को देश की आजादी के संघर्ष और पाल जी के महान विचारों से अवगत कराएगा।
जनमानस से उपस्थिति की अपील
समिति ने बंग समाज के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, सनातनधर्मियों और आम जनमानस से अपील की है कि वे इस पावन और पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्र नायक के सम्मान में सहभागी बनें।यह आयोजन न केवल स्थानीय क्षेत्र के गौरव को बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को भी प्रबल करेगा।






