
संवाददाता किशोर बाला//पिलखा भूमि
भानुप्रतापपुर 07 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गया आरोपी को गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
▪️वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उजियारा अभियान के तहत में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
▪️ इसी क्रम में थाना भानुप्रतापपुर में थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में दिनांक 24.03.2026 को आरोपी- मनोज यादव पिता हलाल सिंह यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ेपारा बांसला भानुप्रतापपुर थाना भानुप्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर जो अपने घर के पास ग्राम बांसला में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सुचना पर रेड़ कार्य कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 07 लीटर देशी महुआ बरामद किया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी- मनोज यादव पिता हलाल सिंह यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ेपारा बांसला भानुप्रतापपुर थाना भानुप्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 थारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम किया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करने पर दिनांक 24.03.2026 को गिरफ्तार किया गया!
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं अपराधिक रिकार्डः आरोपी- मनोज यादव पिता हलाल सिंह यादव उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ेपारा बांसला भानुप्रतापपुर थाना भानुप्रतापपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ. ग.)
बरामदगी का विवरण :- 07 लीटर देशी महुआ शराब।
पुलिस बल का विवरण: निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार महिला प्रधान आरक्षक 283 उमित्रा मंडावी, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू।







