
पिलखाभूमि प्रतापपुर। समाचार पत्र व पोर्टल (पिलखाभूमि) पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और महज दो दिनों के भीतर शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय की दीवार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र को ससम्मान पुन: निर्मित करा दिया गया है।
पिलखाभूमि ने उठाई थी आवाज
गौरतलब है कि विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर सफेद पेंट फेरने के मामले को ‘पिलखा भूमि’ ने पूरी प्रमुखता के साथ उजागर किया था। खबर के माध्यम से जनभावनाओं और अनुचित व्यवहार के इस गंभीर विषय को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था।

NSUI ने सौंपा था ज्ञापन
इस मामले में NSUI प्रतापपुर ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि दो दिनों के भीतर बाबा साहेब के चित्र को विधिवत रूप से सही नहीं किया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा।
खबर और दबाव का हुआ असर
‘पिलखाभूमि’ पर खबर चलने और NSUI के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में निर्धारित दो दिनों की समय सीमा के भीतर ही दीवार पर डॉ. अंबेडकर जी का चित्र फिर से बनवा दिया गया।

सत्य की हुई जीत
NSUI प्रतापपुर के पदाधिकारियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह महापुरुषों के सम्मान की रक्षा है। उन्होंने ‘पिलखा भूमि’ को भी धन्यवाद दिया, जिसने इस मुद्दे को निष्पक्षता के साथ उठाया, जिसके परिणामस्वरूप आज मांग पूरी हुई।




