
पिलखाभूमि सूरजपुर ओड़गी। सरगुजा रियासत के महाराज और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय टी.एस. सिंह देव के ओड़गी पहुंचने पर स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। महाराज साहब के आगमन को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
सैकड़ों युवाओं ने किया अभिनंदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकेश गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा साथी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जैसे ही टी.एस. सिंह देव का काफिला ओड़गी पहुँचा, कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहारों से लाद दिया। इस दौरान ‘महाराज साहब जिंदाबाद’ और ‘टी.एस. बाबा संघर्ष करो’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

संगठन की मजबूती का प्रदर्शन स्वागत कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश गुर्जर ने कहा कि महाराज साहब का मार्गदर्शन हमेशा क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहता है। आज की भारी भीड़ और युवाओं का जोश यह दर्शाता है कि ओड़गी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता, स्थानीय जन प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत के पश्चात महाराज साहब ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा भी की।
ब्यूरो रिपोर्ट: पिलखा भूमि न्यूज़














