
अम्बिकापुर | पिलखा भूमि ब्यूरो
शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर अम्बिकापुर से निकलकर सामने आ रही है, जहाँ एक सहायक प्राध्यापक ने अपनी ही छात्रा का जीना दूभर कर दिया। राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग के ‘डॉक्टर साहब’ ने अपनी मर्यादा ऐसी लांघी कि अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है।

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और फिर बड़ी साजिश
आरोपी सहायक प्राध्यापक चंद्र किशोर कौशल की काली करतूतों का सिलसिला साल 2025 से शुरू हुआ। पहले तो उसने छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश और फोटो भेजने शुरू किए। जब छात्रा ने हिम्मत दिखाकर विरोध किया और महाविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की, तो आरोपी सुधरने के बजाय और अधिक आक्रामक हो गया।
1 मई को होने वाली थी शादी, आरोपी ने रच डाली साजिश
पीड़िता के लिए सबसे बड़ा आघात तब लगा जब आरोपी ने उसकी खुशियों को ही निशाना बना लिया। 1 मई 2026 को पीड़िता का निकाह/विवाह तय था, जिसे आरोपी ने वर पक्ष को झूठी बातें बताकर और भ्रमित कर तुड़वा दिया। इसके साथ ही आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को सुनसान रास्ते पर घेरकर उसके कीमती मोबाइल (सैमसंग अल्ट्रा और विवो) भी लूट लिए।
पुलिस की दबिश और आरोपी का सरेंडर
थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 160/2026 के तहत धारा 75(1)(ii), 78, 79, 309(4) BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार घेराबंदी को देखते हुए आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।
टीम ने दी दबिश:कोतवाली प्रभारी शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक बृजेश राय, अहसान फिरदौसी और नितिन सिन्हा की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पिलखा भूमि की आवाज: > क्या बेटियां कॉलेजों में भी सुरक्षित नहीं हैं? एक शिक्षक का ऐसा चरित्र न केवल छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है। ऐसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई ही नजीर पेश करेगी।
संपादक: मनीष वैद







