पिलखा भूमि अंबिकापुर:
कल शाम 7:30 बजे अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य ‘दिवाली मिलन समारोह’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और पवनपुत्र हनुमान जी की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।

दिग्गज नेताओं व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अंबिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष (सरगुजा) श्री भरत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता श्री हरपाल सिंह भामरा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल सिंह मेजर, श्री करताराम गुप्ता, श्री रविन्द्र तिवारी, श्री अंबिकेश केशरी, श्री आलोक दुबे, श्री मधुसूदन शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी व श्री रूपेश दुबे सहित संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मीडिया जगत की रही विशेष सहभागिताइस अवसर पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक/टीवी चैनल मीडिया के पत्रकार व छायाकार बंधुओं ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दीं।
