— मनीष वैद्य (प्रधान संपादक, ‘पिलखा भूमि’)सूरजपुर / लटोरी:
राजनीति और सत्ता के गलियारों में जन्मदिन अक्सर शक्ति प्रदर्शन, बड़े मंचों और भारी-भरकम गुलदस्तों के बीच सिमट जाते हैं। लेकिन जब कोई कैबिनेट मंत्री सारे वीआईपी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर किसी सुदूर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ जमीन पर बैठ जाए, तो वह दृश्य दिल को छू जाता है। आज सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी के नवापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के जन्मदिन पर आयोजित ‘न्योता भोज’ के दौरान मुझे स्वयं इस पूरे आत्मीय आयोजन का प्रत्यक्षदर्शी बनने का अवसर मिला।

इस गरिमामय पल में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी जी भी हमारे साथ मौजूद रहे।मंत्री जी जैसे ही नवापारा केंद्र के प्रांगण में दाखिल हुईं, पूरे परिसर का माहौल बदल गया। किसी औपचारिक स्वागत की जगह नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिस मासूमियत से एक स्वर में तालियां बजाते हुए “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाया, उसने मंत्री महोदया को पहले ही क्षण में भावविभोर कर दिया।मैंने करीब से देखा कि श्रीमती राजवाड़े मंच या विशेष कुर्सी तलाशने के बजाय सीधे बच्चों के बीच फर्श पर बैठ गईं।
बच्चों से उनका नाम पूछना, उनकी तोतली बातों पर मुस्कुराना और उनका झिझक मिटाना—यह दृश्य किसी राजनेता का नहीं, बल्कि परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य जैसा था। जब नन्हे बच्चों ने पूरे हाव-भाव के साथ “मछली जल की रानी है” और “तितली रानी” जैसी कविताएं सुनाईं, तो मंत्री जी और विधायक जी की तालियों के साथ हम सब भी तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।बातचीत के दौरान मंत्री महोदया का बच्चों से स्वच्छता पर किया गया संवाद विशेष रूप से ध्यान खींचने वाला रहा। जब उन्होंने पूछा कि चॉकलेट का रैपर कहां फेंकना चाहिए, तो बच्चों का तुरंत समवेत स्वर में “डस्टबिन में!” कहना यह बता रहा था कि ग्रामीण अंचल के इन केंद्रों में शिक्षा और संस्कार की नींव कितनी मजबूत हो रही है।

पंगत में बैठकर भोजन: जमीन से जुड़े नेता की सच्ची तस्वीरइस आयोजन
का सबसे जीवंत और प्रभावशाली क्षण वह था, जब ‘न्योता भोज’ का समय आया। सुरुचिपूर्ण भोजन की थालियां सजने से पहले बच्चों ने हाथ जोड़कर अनुशासित स्वर में सामूहिक भोजन मंत्र का पाठ किया। इसके ठीक बाद मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने खुद आगे बढ़कर अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा।औपचारिकताएं तब पूरी तरह टूट गईं जब भोजन परोसने के बाद मंत्री महोदया अलग टेबल के बजाय स्वयं जमीन पर उसी पंगत में बैठ गईं और बच्चों के साथ बैठकर ही भोजन ग्रहण किया। उनके चेहरे पर बच्चों के बीच बैठकर खाने का जो स्वाभाविक संतोष और सहजता दिख रही थी, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को प्रभावित किया।
भोजन के उपरांत जब बच्चों को उपहार और टॉफियां भेंट की गईं, तो उनकी खिलखिलाहट देखने लायक थी। शासन की ‘न्योता भोज’ संकल्पना का यह सबसे सुंदर और सजीव उदाहरण था।जमीन से जुड़ी ऐसी संवेदनशीलता ही किसी जननेता को जनता के दिलों में स्थापित करती है। लटोरी के नवापारा से सामने आई यह तस्वीर लंबे समय तक याद रखी जाएगी। ‘पिलखा भूमि’ परिवार की ओर से लोकप्रिय एवं संवेदनशील मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।
